फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gen Z surging in the stock market 4.90 lakh young investors in Kanpur NSE Market Pulse report 2026

UP: शेयर बाजार में जेन-जी की तेज रफ्तार, कानपुर में युवा निवेशक 4.90 लाख, NSE मार्केट पल्स रिपोर्ट का खुलासा

Tue, 04 Aug 2026 11:01 AM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 04 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

Kanpur News: एनएसई की जुलाई 2026 की मार्केट पल्स रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर समेत पूरे देश में शेयर बाजार के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। इस साल जनवरी से जून के बीच उतरे हर 10 नए निवेशकों में से छह की आयु 30 वर्ष से कम है, जिससे निवेशकों की औसत आयु 41 साल से घटकर 36 साल पर आ गई है।

विज्ञापन
Gen Z surging in the stock market 4.90 lakh young investors in Kanpur NSE Market Pulse report 2026
शेयर बाजार में जेन-जी की तेज रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जेन-जी की बढ़ती भागीदारी शेयर बाजार की तस्वीर तेजी से बदल रही है। पूंजी बाजार अब केवल अनुभवी निवेशकों का मंच नहीं रहा, बल्कि नई पीढ़ी इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की मार्केट पल्स जुलाई 2026 के आंकड़े बताते हैं कि कानपुर नए युवा निवेशकों का बड़ा केंद्र बना हुआ है। शहर में युवा निवेशकों की संख्या 4.90 लाख हो गई है, जो पिछले साल 4.65 लाख थी।

विज्ञापन

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से जून के दौरान शेयर बाजार में उतरने वाले हर 10 नए निवेशकों में छह की उम्र 30 वर्ष से कम हैं। एनएसई की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक कानपुर समेत देश के 37.9 प्रतिशत पंजीकृत निवेशकों की आयु 30 वर्ष से कम है। मार्च 2020 में यह आंकड़ा केवल 23.5 प्रतिशत था। यानि छह वर्षों में युवा निवेशकों की हिस्सेदारी 14.4 प्रतिशत बढ़ी है।

विज्ञापन

जनवरी से जून 2026 के बीच तेजी से बढ़ी है संख्या
युवा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी का असर निवेशकों की आयु-प्रोफाइल पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मार्च 2020 में पंजीकृत निवेशकों की औसत आयु 41 वर्ष थी जो जून 2026 तक घटकर 36 वर्ष रह गई। यह संकेत है कि भारतीय पूंजी बाजार का भविष्य अब युवाओं के हाथों में है। केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि कानपुर के साथ उत्तर प्रदेश में भी 30 वर्ष से कम उम्र के निवेशकों की संख्या जनवरी से जून 2026 के बीच तेजी से बढ़ी है।

म्युच्युअल फंड  को लेखा जोखा

  • देश का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम): 84.18 लाख करोड़ रुपये।
  • उत्तर प्रदेश का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम): 3.56 लाख करोड़ रुपये।
  • कानपुर का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम): 40,409 करोड़ रुपये।
  • देश में कुल म्युचुअल फंड खातों (फोलियो) की संख्या: 27.86 करोड़ रुपये।
  • उत्तर प्रदेश में कुल म्युचुअल फंड खातों (फोलियो) की संख्या: 1.55 करोड़ रुपये।
  • कानपुर में कुल म्युचुअल फंड खातों (फोलियो) की संख्या: 12.95 लाख रुपये।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष      फोलियो की संख्या
2026-2027     4.90 लाख
2025-2026     4.65 लाख
2024-2025     3.85 लाख
2023-2024     3.00 लाख
नोट: सभी आंकड़े 30 जून 2026 तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed