Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Four miscreants arrested for robbing an elderly person of cash; City SP Preeti Singh provides details of the case.
{"_id":"6a72bfc9f43366f83a0b3e48","slug":"video-four-miscreants-arrested-for-robbing-an-elderly-person-of-cash-city-sp-preeti-singh-provides-details-of-the-case-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से रुपये लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से रुपये लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:14 AM IST
Link Copied
कोछा भांवर निवासी बुजुर्ग किसान को ऑटो में बैठाने के बाद तमंचे के बल पर 12 हजार रुपये लूटने के चार आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें एक दतिया का, जबकि तीन बदमाश झांसी के रहने वाले हैं। उनके पास से लूट के 7,780 रुपये, घटना में प्रयुक्त ऑटो, तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है।
सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को दोपहर करीब 12:20 बजे कोछा भांवर निवासी सियाराम (72) मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ग्रामीण बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज के बाहर से चार युवकों ने उनको ऑटो में बैठा लिया। मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-3 के पास तमंचा दिखाकर उनसे 12 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना के बाद सोमवार को बुजुर्ग ने नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरागकशी करने पर ऑटो नंबर से बदमाशों का पता चल गया। मंगलवार को कानपुर बाईपास के पास बने ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पास से चारों गिरफ्तार कर लिए गए।
इनमें दतिया निवासी चांद खां, हंसारी निवासी खुशहाल उर्फ विक्की रजक और राजगढ़ निवासी नसीम खां एवं जगमोहन अहिरवार शामिल हैं। चांद खां के खिलाफ नवाबाद समेत मोंठ में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक निखिल कुमार, अजय कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।