फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight months after a love marriage, the husband consumed poison in a domestic dispute, and the wife committed suicide by hanging herself.

Jhansi News: लव मैरिज के आठ महीने बाद घरेलू विवाद में पति ने निगला जहर, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 05 Aug 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 05 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Eight months after a love marriage, the husband consumed poison in a domestic dispute, and the wife committed suicide by hanging herself.
झांसी। लव मैरिज के महज आठ महीने में घरेलू कलह के बाद पति ने जहर निगल लिया जबकि पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति को नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। ससुराल पक्ष का दावा है कि पत्नी के नौकरी करने को लेकर उनमें विवाद हुआ जबकि मायका पक्ष दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना बबीना के इमलीपुरा गांव हरिशंकर साहू क्रॉकरी कारोबारी हैं। उनका छोटा बेटा सागर (32) के अशोक नगर (मध्य प्रदेश) में एसी-फ्रिज मरम्मत का काम करता है। आठ माह पहले लखनऊ के बालागंज निवासी श्याम सुंदर की छोटी बेटी राधा राठौर (30) से लव मैरिज की थी। परिवार के लोग भी सहमत थे। शादी के बाद दोनों अशोक नगर जाकर रहने लगे। बड़े भाई विजय साहू ने बताया सोमवार रात करीब 11 बजे पत्नी राधा को लेकर सागर बबीना स्थित घर पहुंचा था। देर रात दंपती के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद सागर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जबकि राधा ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उसके सुसाइड किए जाने की सूचना पर पुलिस भी घर जा पहुंची। उधर, सागर को नाजुक हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात सागर की हालत में सुधार हो गया था।
विज्ञापन

उधर, राधा की मौत की खबर सुनकर उसके पिता श्याम सुंदर समेत भाई झांसी आ पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए राधा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह का कहना है कि दंपती के बीच विवाद की सटीक वजह मालूम नहीं चल सकी है। मायके पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

दोनों पक्षों के दावे सुनकर चकराई पुलिस
राधा की मौत के बाद दोपहर को ही लखनऊ से पिता श्याम सुंदर समेत अन्य परिजन पहुंच गए। छानबीन के दौरान पुलिस के सामने मायके एवं ससुराल पक्ष ने अपने-अपने दावे किए। ससुराल पक्ष का दावा था कि विवाद के बाद पहले सागर ने जहर निगला, इसके बाद उसकी हालत नाजुक होने की बात पता चलने पर राधा ने फंदा लगाकर जान दी जबकि मायके वालों का कहना है सागर ने राधा को पीटा, उसके बाद राधा के फंदे से लटका देख खुद को बचाने के लिए उसने जहर निगला। दोनों पक्षों के तमाम दावे सुनकर पुलिस भी चकरा गई। पुलिस अब सागर के होश में आने का इंतजार कर रही है।

000

दहेज हत्या के आरोप में दर्ज कराया मामला
राधा के पिता श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद राधा अप्रैल एवं मई महीने में मायके आई थी। इस दौरान वह वर्क फ्राॅम होम भी कर रही थी। ऐसे में नौकरी करने को लेकर विवाद नहीं था। उनका कहना है कि ससुराल में दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। पति समेत ससुराल जन उसे प्रताड़ित करते थे। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
सागर और राधा की करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों ने 25 नवंबर 2025 को शादी कर ली थी। राधा इंस्टाग्राम में भी काफी एक्टिव रहती थी। अक्सर वह रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। सागर भी उसकी रील पसंद करता था। उसके परिजनों का कहना है कि राधा के नौकरी करने की बात पर वह राजी नहीं था जबकि राधा ने ग्रेजुएशन किया था। वह कंपनी में नौकरी करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed