फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Acquisition of 85% of the land for the Link Expressway completed

Jhansi: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 85 फीसदी जमीन की खरीद पूरी, 15 अगस्त तक होना है क्रय का काम पूरा

Wed, 05 Aug 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Wed, 05 Aug 2026 02:29 AM IST
सार

जिला प्रशासन का दावा है कि 15 अगस्त तक बची हुई 164 हेक्टेयर भूमि भी क्रय कर ली जाएगी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Jhansi: Acquisition of 85% of the land for the Link Expressway completed
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जनपद में 85 फीसदी जमीन की खरीद पूरी हो गई है। जिला प्रशासन का दावा है कि 15 अगस्त तक बची हुई 164 हेक्टेयर भूमि भी क्रय कर ली जाएगी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से 106.3 किलोमीटर लंबे झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रहा है। झांसी के अंबावाय से उरई स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को यह लिंक एक्सप्रेस-वे जोड़ेगा। छह लेन (भविष्य में आठ लेन) वाले इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को दो पैकेज में विकसित किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 5,001.74 करोड़ रुपये है। परियोजना को तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास क्षेत्र (बीडा) से बेहतर कनेक्टिविटी देगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए झांसी जनपद में 1124.11 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। इसकी शुरुआत जून से हुई थी। जमीन खरीद का काम तेजी से किया गया। अब तक 960 हेक्टेयर जमीन की खरीद पूरी कर ली गई है। 10 दिन में शत-प्रतिशत भूमि खरीद पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन


कहां-कितनी खरीद पूरी
गरौठा तहसील में लक्ष्य 284.23 और खरीद हुई 242.3
टहरौली तहसील में लक्ष्य 139.04 और खरीद हुई 123.2
मोंठ तहसील में लक्ष्य 479.42 और खरीद हुई 395.4
सदर तहसील में लक्ष्य 221.40 और खरीद हुई 199.1
(नोट: लक्ष्य और खरीद हेक्टेयर में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed