{"_id":"6a72bd77d12f2278bb0ce56f","slug":"jhansi-four-miscreants-arrested-for-robbing-an-elderly-person-of-cash-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बुजुर्ग से रुपये लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन के पास छोड़कर भाग निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बुजुर्ग से रुपये लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन के पास छोड़कर भाग निकले थे
Wed, 05 Aug 2026 10:05 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:05 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 7,780 रुपये, घटना में प्रयुक्त ऑटो, तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोछा भांवर निवासी बुजुर्ग किसान को ऑटो में बैठाने के बाद तमंचे के बल पर 12 हजार रुपये लूटने के चार आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें एक दतिया का, जबकि तीन बदमाश झांसी के रहने वाले हैं। उनके पास से लूट के 7,780 रुपये, घटना में प्रयुक्त ऑटो, तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है।
सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को दोपहर करीब 12:20 बजे कोछा भांवर निवासी सियाराम (72) मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ग्रामीण बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज के बाहर से चार युवकों ने उनको ऑटो में बैठा लिया। मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-3 के पास तमंचा दिखाकर उनसे 12 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना के बाद सोमवार को बुजुर्ग ने नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरागकशी करने पर ऑटो नंबर से बदमाशों का पता चल गया। मंगलवार को कानपुर बाईपास के पास बने ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पास से चारों गिरफ्तार कर लिए गए।
इनमें दतिया निवासी चांद खां, हंसारी निवासी खुशहाल उर्फ विक्की रजक और राजगढ़ निवासी नसीम खां एवं जगमोहन अहिरवार शामिल हैं। चांद खां के खिलाफ नवाबाद समेत मोंठ में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक निखिल कुमार, अजय कुमार समेत अन्य शामिल रहे।