Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Demand raised in the Legislative Assembly for the construction of a modern auditorium at the Government Barjindra College in Faridkot.
{"_id":"6a72cc65cf75004fc30faa15","slug":"video-demand-raised-in-the-legislative-assembly-for-the-construction-of-a-modern-auditorium-at-the-government-barjindra-college-in-faridkot-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठी फरीदकोट के सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में आधुनिक ऑडिटोरियम बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठी फरीदकोट के सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में आधुनिक ऑडिटोरियम बनाने की मांग
फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने पंजाब विधानसभा में युवाओं की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने फरीदकोट के सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण का मुद्दा सदन में रखते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। विधायक सेखों ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों को सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, करियर गाइडेंस, कार्यशालाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक आधुनिक ऑडिटोरियम की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि फरीदकोट के विद्यार्थियों को ऐसी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो उनके भविष्य को मजबूत बनाने में सहायक हों। उन्होंने कहा कि इस कालेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इस साल भी विभिन्न कोर्सो की सीटें बढ़ी है जिसके चलते बुनियादी ढांचा भी मजबूत करने की जरूरत है। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने योग्य कार्रवाई का भरोसा दिया।
विधायक सेखों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। विधायक ने कहा कि फरीदकोट के विकास और क्षेत्र के लोगों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज आगे भी लगातार बुलंद रहती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।