{"_id":"6a7329b355b41a852203e4c5","slug":"video-first-phase-of-special-intensive-revision-2026-successfully-concluded-in-moga-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का पहला चरण सम्पन्न, पंजाब में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का पहला चरण सम्पन्न, पंजाब में अव्वल
मोगा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के प्रथम चरण के अंतर्गत 25 जून से 3 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिला मोगा ने निर्धारित समय से पहले ही 22 जुलाई 2026 को एन्यूमरेशन फॉर्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया।
डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी सागर सेतिया ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान 7,58,410 पंजीकृत मतदाताओं के दर्ज पतों पर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए। भरे हुए फॉर्म एकत्रित करने के लिए बी.एल.ओ. द्वारा प्रत्येक घर का कम-से-कम तीन बार दौरा किया गया तथा जिन मतदाताओं से संपर्क नहीं हो सका, उनके घरों पर सूचना स्टिकर भी लगाए गए।
उन्होंने बताया कि जिले के 7,58,410 पंजीकृत मतदाताओं में से 7,09,641 अर्थात 93.57 प्रतिशत मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवा चुके हैं, जबकि 48,769 मतदाताओं द्वारा अभी तक फॉर्म जमा नहीं कराए गए हैं।
इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में शामिल रहें और प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण के अंतर्गत 25 जून से 3 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के 804 बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.), 80 सुपरवाइजर, 8 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 20 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा 4 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों ने पूरी निष्ठा से कार्य किया। इसके अतिरिक्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए गांव-गांव मुनादी करवाई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा एस.एम.एस. एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा 7 जून, 11-12 जुलाई और 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी लगाए गए। उन्होंने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई तक सभी बी.एल.ओ. को उनके मूल विभागों की ड्यूटी से भी मुक्त रखा गया था ताकि यह अभियान प्रभावी ढंग से सम्पन्न हो सके।
उन्होंने पुनः बताया कि जिले के 7,58,410 पंजीकृत मतदाताओं में से 7,09,641 अर्थात 93.57 प्रतिशत मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवा चुके हैं, जबकि 48,769 मतदाताओं द्वारा अभी तक फॉर्म जमा नहीं कराए गए हैं।
सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि फॉर्म जमा न कराने वालों में 14,551 मतदाताओं का निधन हो चुका है, 21,606 मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, 3,096 डुप्लीकेट प्रविष्टियां, 9,363 अनुपस्थित अथवा पता न लगने वाले मतदाता तथा 153 अन्य प्रविष्टियां सामने आई हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। प्रत्येक मामले की अलग-अलग जांच की जाएगी तथा संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने किसी कारणवश एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराया है, वे 13 अगस्त से 12 सितंबर तक फॉर्म संख्या-6 के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 804 से बढ़ाकर 834 कर दी गई है। इससे मतदाताओं को अपने निवास स्थान के निकट मतदान करने की अधिक सुविधा मिलेगी तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से कम रखी गई है।
सेतिया ने कहा कि सभी ई.आर.ओ., ए.ई.आर.ओ. एवं बी.एल.ओ. को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए तथा प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का निपटारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से किया जाए।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.), सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों से इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने की अपील की। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह गया हो अथवा किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता हो तो 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दावा अथवा आपत्ति अवश्य दर्ज कराई जाए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सटीक एवं अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।