Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Students and the general public were sensitized about road safety and administered a pledge to observe it on International Traffic Light Day in Bahadurgarh
{"_id":"6a72d8c07aae25931c0f767c","slug":"video-students-and-the-general-public-were-sensitized-about-road-safety-and-administered-a-pledge-to-observe-it-on-international-traffic-light-day-in-bahadurgarh-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस पर विद्यार्थियों और आमजन को किया जागरूक, सड़क सुरक्षा का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस पर विद्यार्थियों और आमजन को किया जागरूक, सड़क सुरक्षा का दिलाया संकल्प
अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस के अवसर पर थाना यातायात बहादुरगढ़ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत थाना यातायात प्रबंधक सतीश कुमार ने सेक्टर-6 मोड़ और झज्जर मोड़ पर राणा प्रताप स्कूल के विद्यार्थियों को ट्रैफिक लाइट के महत्व और उसके नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लाल बत्ती रुकने, पीली बत्ती सावधान होकर रुकने की तैयारी करने तथा हरी बत्ती आगे बढ़ने का संकेत देती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक का ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। विद्यार्थियों से उन्होंने स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
सड़क सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ सदस्य सतीश शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त 1914 को अमेरिका में दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम स्थापित किया गया था, जिसकी स्मृति में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हवलदार रोहित, सिपाही बिजेंद्र और होमगार्ड सुमित भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।