Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Haryana Women's Commission Vice-Chairperson Meena Parmar arrived in Jhajjar and inspected the women's police station and the One Stop Centre.
{"_id":"6a730c1756ef0dbd970f91ce","slug":"video-haryana-womens-commission-vice-chairperson-meena-parmar-arrived-in-jhajjar-and-inspected-the-womens-police-station-and-the-one-stop-centre-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर पहुंची हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार, महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर पहुंची हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार, महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने बुधवार को महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महिला थाने में आने वाली फरियादी महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और प्रत्येक मामले का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद बातचीत करते हुए मीना परमार ने कहा कि महिला थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और यहां काम सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी पीड़ित महिला को अनावश्यक इंतजार नहीं करना चाहिए।
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था में कुछ हल्की-फुल्की कमियां पाई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार और आयोग की प्राथमिकता है।
मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में महिला आयोग की टीम पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आयोग महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करता है और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करता है l
हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विपक्षी नेताओं के बयानों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह पार्टीबाजी की बात नहीं करेंगी और केवल महिला आयोग के कार्यों पर बोलेंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है और वह अपना काम कर रहा है जबकि सरकार और महिला आयोग अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महिलाएं आयोग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं और यदि कोई भी पीड़ित महिला आयोग के पास आती है तो उसकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर उसे पूरा न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।