{"_id":"6a72b5b2c15d8212400d08ee","slug":"video-una-rain-news-pandoga-khad-car-swept-away-haroli-two-youth-safe-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Rain: ऊना की पंडोगा खड्ड में बही कार, 100 मीटर तक बहाव में फंसे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Rain: ऊना की पंडोगा खड्ड में बही कार, 100 मीटर तक बहाव में फंसे दो युवक
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:31 AM IST
Link Copied
लगातार बारिश के बीच ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। पंडोगा खड्ड के बीच बने कॉजवे को पार करते समय एक कार तेज पानी के बहाव में बह गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवकों ने समय रहते बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। कार चालक रोहित कुमार, निवासी जिला चंबा, अपने एक साथी के साथ कॉजवे पार कर रहा था। उसका साथी जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र का रहने वाला है। इसी दौरान चालक पानी के बहाव की तीव्रता का सही अंदाजा नहीं लगा पाया। जब उसने कार को वापस मोड़ने का प्रयास किया, तब तक तेज बहाव वाहन को करीब 100 मीटर तक बहाकर ले गया।
स्थिति बिगड़ती देख दोनों युवकों ने तुरंत कार से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की सहायता से काफी मशक्कत के बाद कार को खड्ड से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण खड्डों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी वजह से कॉजवे पर पानी का बहाव भी काफी तेज था।
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि कार चालक से पूछताछ की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।