झज्जर।
सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 315वें सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमानजी की आराधना की। भक्तो ने संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि सावन का पवित्र मास चल रहा हैं। सावन मास में भोलेनाथ के साथ-साथ हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। सावन के मंगलवार को शिव चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता हैं। मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र धारण करना सबसे उत्तम माना जाता हैं। प्रधान सुधांशु हंस, योगेश रंजन ने सावन मास की शुभकामनाएं दीं। मंदिर समिति के आशीष चावला, मनीष मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, पंडित पवन कौशिक, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, सुधांशु हंस, केवल अरोड़ा, आँचल प्रिंस सेठी, आनंद कुमार ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।
इस दौरान भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा ने मिले ना भंग तो शिव घबराएं, मिले तो खूब चढ़ाएं इन्हें क्या हो गया है, योगेश रंजन ने शिव भोला भांग तुम्हारी मैं घोटत घोटत हारी जैसे अन्य भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के भक्त सुरेश गाबा, पूनम छाबड़ा को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बाबा चालीसा, आरती के उपरांत केवल अरोड़ा, हरीश-सन्नी अरोड़ा की ओर से मनोहरलाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, पदम् खट्टर, रूपचंद अरोड़ा, प्रदीप काठपालिया, वीके शर्मा, वीर भान वर्मा, मनोज चुघ, निखिल सलूजा, विकास नरुला, सुभाष वर्मा, हेमन्त वर्मा, मनोहर लाल मौजूद रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।