Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers in Tohana, Fatehabad, blocked the road in protest against electricity issues in their fields, leading to a queue of trucks.
{"_id":"6a72d69b95f2037fc6073188","slug":"video-farmers-in-tohana-fatehabad-blocked-the-road-in-protest-against-electricity-issues-in-their-fields-leading-to-a-queue-of-trucks-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में खेतों में बिजली समस्या से नाराज किसानों ने लगाया रोड जाम, ट्रकों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में खेतों में बिजली समस्या से नाराज किसानों ने लगाया रोड जाम, ट्रकों की लगी कतार
खेतों को बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे 148 बी मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। इस दौरान वाहनों की कतारे लग गई, जाम से आवागमन ठप कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
किसानों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से खेतों के लिए बिजली नहीं मिल रही। बारिश न होने और ट्यूबवेल में पानी कम होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। प्रदर्शन में शामिल किसान रूपा ने बताया, "गाँव की लाइट ठीक आ रही है, लेकिन खेतों की लाइट बिल्कुल नहीं दे रहे। हमारी फसलें बिना पानी के खराब हो गईं। एक हफ्ता हो गया, कोई अफसर सुनने नहीं आया।"
एक अन्य किसान ने कहा, "हम सरकार से सिर्फ 8 घंटे बिजली की मांग करते हैं। फोन कर-कर के थक गए, अफसर आगे से अंगूठा दिखा देते हैं।" किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
मौके पर पहुंचे किसानों ने हाथ उठाकर नारेबाजी की। ट्रकों के बीच खड़े होकर उन्होंने कहा कि सरकार सुधर जाओ, किसान की रोटी का इंतजाम करो। जाम के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।