Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers stage a vociferous indefinite sit-in protest in Tohana, Fatehabad, over the reconstruction of Shaheed Chowk.
{"_id":"6a730c0da3f8f40df708232d","slug":"video-farmers-stage-a-vociferous-indefinite-sit-in-protest-in-tohana-fatehabad-over-the-reconstruction-of-shaheed-chowk-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में शहीद चौक के पुन निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में शहीद चौक के पुन निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर गरजे किसान
शहर के शहीद चौक पर संयुक्त किसान मोर्चा और जन संगठनों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। 3 अगस्त 2026 से शहीद चौक के नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए अनिश्चितकालीन धरना किया जा रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता जोगिंदर घासीराम ने कहा कि चौक में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा लगी है, लेकिन चौक का सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और स्थानीय राजनेता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। चौक की हालत जर्जर है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
नेता ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो इस दिन शहीदों को माला अर्पण करने के लिए किसी SDM या राजनीतिक व्यक्ति को नहीं आने दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि भूमि अधिग्रहण, बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध में 10 अगस्त को पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन करेगा। हर जिले में हजारों किसान गिरफ्तारियां देंगे। धरने में ट्रेड यूनियन, बिजली कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारियों को भी शामिल होने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।