{"_id":"6a737ae2a9a1f71bec00c4cc","slug":"video-bjp-devises-strategy-to-take-the-tricolour-to-every-home-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की भाजपा ने बनाई रणनीति, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की भाजपा ने बनाई रणनीति, VIDEO
भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन है। पीएम मोदी के आह्वान पर यह अभियान राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि अभियान के लिए जिला एवं मंडल स्तर की टोलियों का गठन कर दिया गया है। 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत तिरंगा यात्रा, शहीद स्थलों पर स्वच्छता अभियान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम तथा सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। संचालन जिला संयोजक अजीत रावत ने किया। बैठक में चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, मनोज सोनकर,विनय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, पुष्पा सिंह,सीमा गुप्ता, प्रमिला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।