{"_id":"6a73275e95f2037fc607320f","slug":"video-public-works-department-begins-construction-of-drainage-channel-shopkeepers-heave-a-sigh-of-relief-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया निकासी नाली का निर्माण, दुकानदारों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया निकासी नाली का निर्माण, दुकानदारों ने ली राहत की सांस
लोक निर्माण विभाग ने करीब चार माह बाद अधर में छोड़ी में निकासी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने चार माह बाद 100 मीटर निकासी नाली का निर्माण शुरू होने से राहत की सांस ली है। अधूरी निकासी नाली का काम शुरू होने पर मजदूरों ने नाली में गंदा पानी भी निकालना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने मई माह में निकासी नाली का निर्माण शुरू किया था और आधी नाली बनाकर इसका काम बंद कर दिया। बुधवार को अमर उजाला में खोदाई के चार माह बाद भी नहीं बनी 100 मीट नाली शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने अधूरी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि निकासी नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। गंदे पानी की निकासी भी शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।