फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal polytechnic new syllabus ai startup disaster management 2026

Polytechnic AI Course: हिमाचल के पॉलीटेक्निक में अब AI और स्टार्टअप भी पढ़ेंगे छात्र, नए सत्र से बदलेगा सिलेबस

Thu, 06 Aug 2026 11:51 AM IST
Ankesh Dogra नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 06 Aug 2026 11:51 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के 25 बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रथम वर्ष का संशोधित पाठ्यक्रम लागू होगा। अब विद्यार्थियों को पारंपरिक विषयों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्टार्टअप, तनाव प्रबंधन और आपदा प्रबंधन की भी पढ़ाई कराई जाएगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने नए सिलेबस को मंजूरी देकर सभी संस्थानों को इसे लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
himachal polytechnic new syllabus ai startup disaster management 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) - फोटो : AI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 25 बहुतकनीकी (पॉलीटेक्निक) संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई संशोधित पाठ्यक्रम के तहत होगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने नए सिलेबस को मंजूरी दे दी है। अब विद्यार्थियों को पारंपरिक तकनीकी विषयों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्टार्टअप, तनाव प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे आधुनिक विषय भी पढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश में वर्तमान में 17 सरकारी और आठ निजी बहुतकनीकी संस्थान संचालित हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए संशोधित पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती तकनीक, उद्योगों की जरूरतों और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना है।

विज्ञापन

नए सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बुनियादी सिद्धांत, इसके व्यावहारिक उपयोग और रोजगार की संभावनाओं को शामिल किया गया है। वहीं स्टार्टअप विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को नया व्यवसाय शुरू करने, नवाचार और फंडिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तनाव प्रबंधन विषय में विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर के दबाव से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे, जबकि आपदा प्रबंधन के तहत भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संशोधित पाठ्यक्रम प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और विषय विशेषज्ञों की समिति ने तैयार किया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की मंजूरी के बाद सभी संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसे लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नए सिलेबस से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व और व्यावहारिक कौशल का भी विकास होगा।

विशेषज्ञ समिति की ओर से तैयार संशोधित पाठ्यक्रम को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। नए शैक्षणिक सत्र से इसे सभी बहुतकनीकी संस्थानों में लागू कर दिया गया है।
- अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

नए सिलेबस की खास बातें

  • 25 बहुतकनीकी संस्थानों में होगा लागू
  • 17 सरकारी और 8 निजी पॉलीटेक्निक होंगे शामिल
  • एआई (Artificial Intelligence) की बुनियादी पढ़ाई
  • स्टार्टअप और उद्यमिता की जानकारी
  • तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस
  • आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों का प्रशिक्षण
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार पाठ्यक्रम

ये है इंस्पायर योजना
स्टार्टअप विषय में विद्यार्थियों को नया व्यवसाय शुरू करने, नवाचार और फंडिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। तनाव प्रबंधन से पढ़ाई और कॅरिअर के दबाव से निपटने के तरीके बताए जाएंगे। वहीं, आपदा प्रबंधन विषय में भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed