बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। अब सामने आए एक वीडियो में कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट के बीच काफी तकरार देखने को मिल रही है।
विस्तार
मेकर्स ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैप्टेंसी टास्क का जिक्र हो रहा है। टास्क के लिए तीनों दावेदारों को अपना एक-एक दोस्त चुनना होता है। तो माही काजी को, उदिति अमन को और यंग स्काउट को चुनते हैं। टास्क में दो डंडों के सहारे बॉल को इक टारगेट से दूसरे टारगेट में ले जाना होगा। लेकिन इसी बीच कई अड़चने भी सामने आती हैं।
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम 3' की दमदार शुरुआत, क्या बनेगी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर? जानें कितना कमाया
जब टास्क मुश्किल होता जाता है, तो काजी और आसिफ के बीच एक बार फिर तगड़ी बहस देखने को मिलती है। जहां दोनों एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाने में लग जाते हैं। अब टास्क में कौन जीतेगा और कौन कैप्टन बनेगा, ये तो शो के अगले एपिसोड में ही पता चलेगा।
देखें वीडियो-
- वीडियो को देखकर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं।
- कमेंट सेक्शन में ज्यादातर यूजर्स ने काजी को सपोर्ट किया है।
- वहीं कुछ लोगों ने उदिति को कैप्टन के लिए वोट किया है।