फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम 3' की दमदार शुरुआत, क्या बनेगी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर? जानें कितना कमाया

Fri, 02 Oct 2026 05:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 02 Oct 2026 05:28 PM IST
सार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' आज 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है । 

विज्ञापन
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Ajay Devgn Starrer Eyes Biggest Opening Of His Career
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज शुक्रवार को आखिरकार यह सिनेमाघरों में सज गई है। जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन। 

 
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Ajay Devgn Starrer Eyes Biggest Opening Of His Career
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में भी जमकर बिक्री हुई थी। वैसे भी ये अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म थे, जिसका अंत जानने के लिए फैंस भी बेकरार थे। आज रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से वैसी ही प्रतिक्रिया मिली, जैसा अनुमान लगाया जा रहा था।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की है। इसने अब तक खबर लिखे जाने तक 36.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि इसके आंकड़ों में अभी और बढ़ोतरी होगी।   
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Ajay Devgn Starrer Eyes Biggest Opening Of His Career
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बन सकती है अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
जिस रफ्तार से 'दृश्यम 3' पहले दिन का कलेक्शन कर रही है, उस हिसाब से ऐसा भी हो सकता है कि ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाए। अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म फिलहाल 'सिंघम अगेन' है जिसने पहले दिन 43.70 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Movie Review: क्या इस बार बच पाएगा विजय सालगांवकर? जानें फिल्म में कितना वजन लेकर आए जयदीप अहलावत

वहीं 'दृश्यम 3' ने अब तक 36.70 करोड़ की कमाई कर ली है। फिलहाल ये फिल्म अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर है। रात तक इसके आंकड़ों में बढ़ोतरी भी होगी, तो माना जा रहा है कि ये फिल्म इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। ग्राफिक्स के जरिए देखिए अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली टॉप 5 फिल्में। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Ajay Devgn Starrer Eyes Biggest Opening Of His Career
अजय देवगन की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे अजय देवगन
  • अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर के रूप में वापसी की है। 
  • कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं। 
  • फिल्म को फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर के तौर पर पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'? छुट्टी का मिल सकता है फायदा, थिएटर्स में भारी भीड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed