फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nushrratt Bharuccha Health Update Spine Fracture Bali Accident Mumbai Air Ambulance

नुसरत भरूचा: बाली में हादसे का शिकार हुईं अभिनेत्री, रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Fri, 02 Oct 2026 01:53 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

Nushrratt Bharuccha Health Update: हाल ही में खबर सामने आई थी कि नुसरत भरुचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया। अब अभिनेत्री की टीम ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है।

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha Health Update Spine Fracture Bali Accident Mumbai Air Ambulance
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिन खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा जो काम के सिलसिले में बाली गई थीं, वहां हादसे का शिकार हो गईं। अब उनकी टीम ने एक बयान शेयर करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस के रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद उन्हें बाली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अब उनकी टीम उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी कर रही है, जहां उनकी सर्जरी होगी।
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha Health Update Spine Fracture Bali Accident Mumbai Air Ambulance
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
क्या बोली नुसरत की टीम?
नुसरत भरुचा की टीम ने कहा कि इस समय उनकी सेहत और उनका इलाज सबसे जरूरी है। उन्हें बाली से मुंबई लाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। मुंबई पहुंचने के बाद उनकी सर्जरी होगी। टीम ने यह भी बताया कि चोट और सर्जरी की वजह से अभिनेत्री को आराम करने और ठीक होने में समय लगेगा। इसलिए आने वाले कुछ हफ्तों में उनके काम से जुड़े कार्यक्रम पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha Health Update Spine Fracture Bali Accident Mumbai Air Ambulance
नुसरत भरुचा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि हादसा कैसे हुआ और नुसरत को मुंबई कब लाया जाएगा। उनकी टीम ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है, ताकि वह अपना इलाज और रिकवरी पर ध्यान दे सकें। टीम ने फैन्स और शुभचिंतकों की चिंता और दुआओं के लिए उनका धन्यवाद भी किया है। बता दें कि हादसे से करीब एक हफ्ते पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha Health Update Spine Fracture Bali Accident Mumbai Air Ambulance
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। यह पहली बार होगा, जब दोनों स्टार एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा होंगे। फिलहाल, फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल एक पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed