फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sigma Movie Release Vijay's Son Jason Sanjay Directorial Debut

सिग्मा: जेसन संजय की फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं मां और बहन, पिता विजय के रिएक्शन को लेकर बेटे ने कही ये बात

Fri, 02 Oct 2026 12:25 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 12:25 PM IST
सार

Jason Sanjay Movie Sigma: विजय थलापति के बेटे जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' आज 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ऐसे में जेसन की मां संगीता और बहन दिव्या ने थिएटर पहुंचकर फिल्म देखी।

विज्ञापन
Sigma Movie Release Vijay's Son Jason Sanjay Directorial Debut
सिग्मा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज के मौके पर जेसन को उनके परिवार का खास समर्थन मिला। उनकी मां संगीता और बहन दिव्या चेन्नई के कमला थिएटर पहुंचीं और ओपनिंग डे पर फिल्म देखी। साथ ही एक वीडियो में जेसन भी अपने परिवार के साथ नजर आए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो थिएटर के बाहर का है। उसमें संगीता और दिव्या 'सिग्मा' के फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो के लिए पहुंचती नजर आ रही हैं। जेसन के लिए यह एक खास मौका था, क्योंकि यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है।
विज्ञापन

Sigma Movie Release Vijay's Son Jason Sanjay Directorial Debut
थलपति विजय के बेटे जेसन की पहली निर्देशित फिल्म - फोटो : एक्स
जेसन ने कब की निर्देशन की शुरुआत?
जेसन ने 25 साल की उम्र में 'सिग्मा' से निर्देशन की शुरुआत की है। फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म कैमरे के पीछे जेसन का पहला बड़ा कदम है।
विज्ञापन

Sigma Movie Release Vijay's Son Jason Sanjay Directorial Debut
जेसन संजय, थलापति विजय - फोटो : एक्स
पिता को लेकर क्या बोले थे जेसन?
रिलीज से पहले अपने यूट्यूब शो पर पियरल माने से बात करते हुए जेसन संजय ने अपने पिता को ऐसे व्यक्ति के रूप में बताया, जो तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते। जेसन संजय ने कहा, 'मेरे पिता आमतौर पर एक शांत व्यक्ति हैं। वह अपना समय लेते हैं। अगर मैं कोई प्रश्न पूछता हूं, तो वह जवाब देने में 10 सेकंड लेंगे।'

उन्होंने कहा कि कभी-कभी चुप्पी इतनी लंबी हो सकती है कि उन्हें जांचना पड़ता है कि कॉल अभी भी कनेक्ट है या नहीं। जेसन ने कहा, 'अगर वह पूरे समय शांत रहते हैं, तो मैं पूछूंगा कि क्या आपने कॉल काट दिया, अप्पा? सोचो, अपने निष्कर्ष पर पहुंचे और फिर मुझे कॉल करो, मुझे ईमेल करो या और कुछ। मुझे लगता है कि आपको फिल्म का विश्लेषण करने के लिए और समय चाहिए। लेकिन उन्हें फिल्म पसंद आएगी और गर्व होगा।'
विज्ञापन

Sigma Movie Release Vijay's Son Jason Sanjay Directorial Debut
जेसन संजय - फोटो : एक्स
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म में संदीप किशन के अलावा फारिया अब्दुल्ला भी हैं, जो सैम नाम की एक आरजे और गुरु की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। वहीं, राजू सुंदरम, शिव पंडित, अनबू थासन और योग जपी भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत एस. थमन ने दिया है।

इसकी सिनेमैटोग्राफी कृष्णन वसंत ने की है, जबकि एडिटिंग प्रवीण केएल और वीएफएक्स का काम हरिहर सुथन ने संभाला है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुभास्करन ने किया है। 'सिग्मा' तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। बता दें कि थिएटर में इस फिल्म 'दृश्यम 3' से टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed