फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Telangana’s Asha Deepika Crowned Mrs Unity World 2026

पेजेंट: कौन हैं आशा दीपिका? जिनके सिर सजा मिसेज यूनिटी वर्ल्ड 2026 का खिताब

Fri, 02 Oct 2026 09:19 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 09:19 AM IST
सार

Mrs Unity World 2026 Asha Deepika: आशा दीपिका अट्टालुरी ने मिसेज यूनिटी वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं कि आखिर वह कौन हैं।

विज्ञापन
Who Is Telangana’s Asha Deepika Crowned Mrs Unity World 2026
आशा दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम@yourstruly.ashadeepika

विस्तार

बीते शनिवार को लखनऊ में मिसेज यूनिटी वर्ल्ड 2026 का फिनाले आयोजित किया गया था। इसमें आशा दीपिका अट्टालुरी ने खिताब अपने नाम किया। यह खिताब जीतने के बाद वह हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

Who Is Telangana’s Asha Deepika Crowned Mrs Unity World 2026
आशा दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम@yourstruly.ashadeepika
क्या बोलीं आशा दीपिका?
आशा दीपिका ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'भारत ने यूनिटी पेजेंट जीता है, जिसका मतलब है कि मैं जीती, पूरा देश जीता। अब मैं मिसेज वर्ल्ड हूं और मैं पूरे देश, पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। मुझे तेलंगाना पर बहुत गर्व है, क्योंकि मैं तेलंगाना में ही पली-बढ़ी हूं। मैं एक तेलुगु लड़की हूं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मैं यह लाल ताज वापस ला पाई।'

आशा दीपिका ने आगे कहा, 'इस ताज को बनाने में छह महीने लगे, यह रूस में बना है और हाथ से बनाया गया ताज है। मैं अभी गर्व के साथ भारत और दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।' आशा दीपिका का उनके परिवार वालों और प्रशंसकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Telangana’s Asha Deepika Crowned Mrs Unity World 2026
आशा दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम@yourstruly.ashadeepika
आशा दीपिका की पोस्ट में लिखी थी ये बात
इससे पहले अपनी पोस्ट में आशा दीपिका ने खिताब जीतने का जश्न मनाते हुए लिखा, 'हां दुनिया, हमने इतिहास रच दिया। ताज का सपना देखने से लेकर आखिरकार उसे पहनने तक... यह पल एक खूबसूरत याद दिलाता है कि देर रात तक जागना, हर रिहर्सल, हर चुनौती और हर छोटे कदम की मेहनत रंग लाई। सपनों, मकसद, कड़ी मेहनत और अनगिनत यादों से भरा यह सफर आखिरकार इस यादगार पल तक पहुंचा है- मिसेज यूनिटी वर्ल्ड 2026।'
विज्ञापन

Who Is Telangana’s Asha Deepika Crowned Mrs Unity World 2026
आशा दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम@yourstruly.ashadeepika
कौन हैं आशा दीपिका?
38 साल की आशा एक विजनरी, उद्यमी, टेक्नोलॉजिस्ट और समाजसेवी हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ और उनकी परवरिश हैदराबाद, तेलंगाना में हुई। फिलहाल वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं।

आशा ने 'इन्फॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर डिग्री' और 'कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री' हासिल की है। अपने सफर में वह तकनीक, उद्देश्य और समाज के लिए काम करने को साथ लेकर चलती हैं।

उन्हें दुनिया घूमने और उसे करीब से समझने का शौक है। वह अलग-अलग संस्कृतियों, लोगों और दुनिया की विविधता को समझने में विश्वास रखती हैं। साथ ही, वह उन क्षेत्रों में योगदान देना चाहती हैं, जहां उनके काम से कोई सार्थक बदलाव आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed