फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Komal Rani Swarnkar Govinda upcoming Movie roopa first Look out amid their dating And Linkup rumours

गोविंदा-कोमल रानी: डेटिंग रूमर्स के बीच चीची संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस, दिखाई 'रूपा' की पहली झलक

Fri, 02 Oct 2026 12:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Oct 2026 12:17 PM IST
सार

Roopa Poster: गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर की अफवाहें फिल्मी दुनिया में फैली हुई हैं। इस बीच दोनों की रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Komal Rani Swarnkar Govinda upcoming Movie roopa first Look out amid their dating And Linkup rumours
गोविंदा-कोमल रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार आगामी फिल्म 'रूपा' में साथ नजर आएंगे। फिल्म से इतर दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। एक-दूसरे के साथ इनका नाम जोड़ा जा रहा है और डेटिंग की रूमर्स चल रही हैं। इस बीच इनकी आगामी फिल्म का पोस्टर सामने आया है। दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

एक-दूजे की बाहों में गोविंदा और कोमल रानी
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की फिल्म 'रूपा' का पोस्टर जारी किया गया है। कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की झलक शेयर की है। इसमें गोविंदा और कोमल एक-दूजे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कोमल ने कैप्शन लिखा है, 'रूपा'। इस फिल्म को लिखा गोविंदा ने है, साथ ही निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। लीड रोल में वे और कोमल हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Komal Rani Swarnkar (@komalraniswarnkarofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल बोलीं- 'लव माय लाइफ'
इसके अलावा कोमल रानी ने एक और फोटो भी साझा की है। इसमें वे और गोविंदा रोमांटिक लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ कोमल ने कैप्शन लिखा है, 'लव माय लाइफ'। कोमल रानी साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं, गोविंदा व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Komal Rani Swarnkar (@komalraniswarnkarofficial)


विज्ञापन

क्या बोले नेटिजंस?
कोमल रानी के हालिया पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट आ रहे हैं। कुछ उन्हें नई फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इस फिल्म का इंतजार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अंदाजा नहीं है कि गोविंदा की फिल्म का बजट इतना कम होगा कि पोस्टर चैट जीटीपी से बनवाना पड़ेगा'। वहीं, एक यूजर ने लिखा है, 'लगता है कि अब आपने भी सोच लिया है कि खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों'। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed