{"_id":"6a7364f2c44902307c0c281d","slug":"video-kanpur-work-at-post-mortem-house-conducted-by-mobile-phone-light-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पोस्टमार्टम हाउस में मोबाइल की रोशनी में हुआ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पोस्टमार्टम हाउस में मोबाइल की रोशनी में हुआ कार्य
पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार को बिजली न आने से चार घंटे बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका। इस दौरान शवों की कतार लग गई जबकि परिजनों की भारी भीड़ लग गई। हालत ये हो गई कि पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट को मोबाइल की रोशनी में कागजी कार्रवाई करनी पड़ी जबकि पुलिस कर्मियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट अंधेरे में सील करनी पड़ी। दोपहर दो बजे फाल्ट दुरुस्त होने पर प्रक्रिया शुरू हो सकी। बुधवार तड़के हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में कहीं फाल्ट हुए तो कहीं पेड़ गिर गए। इससे बुधवार सुबह 10 बजे से पोस्टमार्टम हाउस की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सके। सुबह 11 बजे पहला पंचायतनामा पनकी से विष्णु कपाड़िया का आया, दोपहर 2 बजे तक सचेंडी से मनीष पांडेय, घाटमपुर से विजय उत्तम, बिठूर से ओमप्रकाश, रेलबाजार से गोलू, बिधनू से शंकर सिंह के शवों के पंचायतनामा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, लेकिन बिजली गुल होने के कारण एक भी शव का पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। डॉ. सपन ने सीएमओ हरिदत्त नेमी से बिजली न होने की शिकायत की। इसके बाद प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन ने फाल्ट दुरुस्त किया। दो बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।