{"_id":"6a736c93ebe318bf5d00f490","slug":"video-elderly-residents-of-an-old-age-home-clash-with-sticks-and-batons-over-turning-on-tv-one-injured-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृद्धाश्रम में टीवी चलाने पर वृद्धों में चले लाठी-डंडे, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृद्धाश्रम में टीवी चलाने पर वृद्धों में चले लाठी-डंडे, एक घायल
टूंडला नगर से सटे गांव बन्ना स्थिति आवासीय वृद्धाश्रम में मंगलवार देररात टीवी चलाने को लेकर वृद्धों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक वृद्ध गंभीर घायल हो गए। पीड़ित वृद्ध ने आश्रम के ही तीन वृद्धों पर पीटने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वृद्धाश्रम में तैनात कर्मचारियों पर प्रतिदिन शराब का सेवन करने आरोप लगाए हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा टूंडला के गांव बन्ना में आवासीय वृद्धाश्रम संचालित हो रहा है। वृद्धाश्रम में 55 महिला और पुरुष वृद्ध रह रहे हैं। पीड़ित वृद्ध इंद्रपाल ने बताया कि वह देर रात 11:00 बजे अपने बिस्तर पर लेटे हुए थे। आरोप है कि तभी टीवी चलाने को लेकर अन्य वृद्ध बहस करने लगे। पीड़ित इंद्रपाल के विरोध करने पर उन वृद्धों ने उन पर लाठी व डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में वे गंभीर घायल हो गए। साथ ही उनका सिर फट गया। वृद्धों में लड़ाई झगड़ा होता देख वृद्धाश्रम में तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव कर लड़ाई झगड़ा कर रहे वृद्धों को शांत कराया। सुबह मौके पर वृद्धों से बातचीत की गई तो वे डरे और सहमे लग रहे थे। वह जवाब देने में वृद्धाश्रम में तैनात कर्मचारियों की तरफ देखकर जबाव दे रहे थे। कुछ वृद्धों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। आवासीय वृद्धाश्रम बन्ना के प्रबंधक अनमोल शर्मा ने बताया कि देर रात वृद्ध किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे थे। दोनों पक्षों को अलग कर दिया गया था। एक वृद्ध के सिर में चोट आई है। वृद्धाश्रम में तैनात कर्मचारियों के शराब पीने के आरोप निराधार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।