Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Corruption-Free India organization will launch an anti-corruption movement starting August 7
{"_id":"6a73199c047fa469a5011248","slug":"video-corruption-free-india-organization-will-launch-an-anti-corruption-movement-starting-august-7-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 'भ्रष्टाचारियों, जिला मुख्यालय छोड़ो', करप्शन फ्री इंडिया संगठन 7 अगस्त से शुरू करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 'भ्रष्टाचारियों, जिला मुख्यालय छोड़ो', करप्शन फ्री इंडिया संगठन 7 अगस्त से शुरू करेगा आंदोलन
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:38 PM IST
जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन सात अगस्त से आंदोलन शुरू करेगा। संगठन ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने आरोप लगाया कि जिले के भूजल, खाद्य, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन विभाग के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण तथा तीनों तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका कहना था कि आम नागरिक, किसान और मजदूर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए महीनों तक कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में कर्मचारियों द्वारा सुविधा शुल्क की मांग कर लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाता है। संगठन के पदाधिकारी मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि 1942 में महात्मा गांधी ने अगस्त क्रांति के दौरान अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। उसी से प्रेरणा लेकर संगठन आजादी के 80 वर्ष बाद भ्रष्टाचारियों, जिला मुख्यालय छोड़ो के नारे के साथ 7 अगस्त 2026 से भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन शुरू करेगा।
उन्होंने बताया कि आंदोलन का पहला चरण सात अगस्त को जिला मुख्यालय, सूरजपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। संगठन ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।