{"_id":"6a7380206062d431280a5b7b","slug":"man-distressed-by-asthma-jumps-into-canal-traffic-police-personnel-save-his-life-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-181406-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अस्थमा से तंग व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, यातायात पुलिस के जवानों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अस्थमा से तंग व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, यातायात पुलिस के जवानों ने बचाई जान
Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नहर में कूदे अवधेश को बचाकर ले जाते लोग एवं यातायात पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : नहर में कूदे अवधेश को बचाकर ले जाते लोग एवं यातायात पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। अस्थमा से तंग आकर 55 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार दोपहर स्टेशन रोड स्थित नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर तैनात यातायात पुलिस के जवानों ने नहर में छलांग लगा दी और डूबते वृद्ध को सकुशल बाहर निकाल लिया।
स्वामी नगर निवासी अवधेश कुमार (55) बुधवार दोपहर अपने बेटे के साथ स्टेशन के पास स्थित नहर पुल पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले बेटे के हाथों पूजन सामग्री को नहर में प्रवाहित कराया। इसके तुरंत बाद, जब तक बेटा कुछ समझ पाता, अवधेश ने खुद भी उफनती नहर में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटा चीखने-चिल्लाने लगा।
नहर में व्यक्ति को डूबता देख वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाही मानवेंद्र और उनके अन्य साथी नहर में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद सिपाहियों ने अवधेश को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। पूछताछ में अवधेश के बेटे ने बताया कि उसके पिता काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। लंबे समय से इलाज कराने के बावजूद कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे वे गहरे तनाव में थे। इसी हताशा में उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। सिपाहियों द्वारा समझाए जाने और दिलासा देने के बाद अवधेश अपने बेटे के साथ वापस घर लौट गए।