Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Palwal News
›
Palwal: The district administration and the District Disaster Management Authority conducted a mock drill at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College on Wednesday.
{"_id":"6a736fcd1cfb5e3b040e052d","slug":"video-palwal-the-district-administration-and-the-district-disaster-management-authority-conducted-a-mock-drill-at-dr-bhimrao-ambedkar-government-college-on-wednesday-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मॉक ड्रिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मॉक ड्रिल की
पलवल। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मॉक ड्रिल की। इस दौरान कॉलेज पर हमले की काल्पनिक स्थिति को आधार बनाकर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और एसडीएम भूपेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों की आपदा से निपटने की तैयारियों, समन्वय क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का व्यापक परीक्षण किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान भवन पर हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार कर सायरन बजाकर आपातकाल की सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, घायलों का रेस्क्यू किया, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और अग्निशमन एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान सायरन प्रणाली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इमरजेंसी एक्शन प्लान, इमरजेंसी रिस्पांस प्लान, संचार व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और फायर एवं रेस्क्यू सेवाओं की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।