{"_id":"6a7389d8873bcb684c0fcf5b","slug":"no-ultrasound-facility-at-the-district-civil-hospital-palwal-news-c-24-1-pal1009-126691-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी केंद्रों पर 800 से 1000 रुपये खर्च करने को मजबूर आम आदमी
मोहम्मद अम्मार
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवाएं वर्षों से प्रभावित हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल में फिलहाल केवल गर्भवती महिलाओं का ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है, जबकि अन्य मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब ढाई हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें 40 से 50 मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें अल्ट्रासाउंड जांच की आवश्यकता होती है। रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के कारण अस्पताल में तैनात गायनेकोलॉजिस्ट केवल गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर पाता है। एक दिन में लगभग 20 से 25 गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है, जबकि अन्य मरीजों को अस्पताल से यह सुविधा नहीं मिल पाती।
अस्पताल में आने वाले मरीजों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच के लिए उन्हें निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है, जहां एक जांच के लिए 800 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह खर्च परेशानी का कारण बन रहा है। उनका कहना है कि यदि जिला नागरिक अस्पताल में यह सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध हो जाए तो उन्हें निजी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन
अस्पताल के निर्माण से नहीं है रेडियोलॉजिस्ट
जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण के बाद से अब तक नियमित रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो सकी है। इसके चलते वर्षों से मरीजों को अल्ट्रासाउंड संबंधी सेवाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते मरीज को देखते हुए अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की भी आवश्यकता है।
वर्तमान में अस्पताल में ब्लैक एंड व्हाइट अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है यदि आधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन होने से जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और विभिन्न रोगों की पहचान अधिक सटीकता से की जा सकेगी। इससे मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए विभाग को अवगत कराया गया है। रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल केवल गर्भवती महिलाओं का ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। पद भरने के बाद अन्य मरीजों को भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। -डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ, सिविल सर्जन