{"_id":"6a736c9a6a83d8831d0e7e7a","slug":"video-police-crack-down-on-hotel-touts-in-vrindavan-major-operation-conducted-late-at-night-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन में होटल दलालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला बड़ा अभियान; दो दर्जन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन में होटल दलालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला बड़ा अभियान; दो दर्जन दबोचे
धार्मिक नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं से होटल और गेस्ट हाउस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दलालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात चले विशेष अभियान में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक संदिग्ध दलालों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की। वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वीआईपी मार्ग, प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में होटल दलालों की तलाश की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक संदिग्ध दलालों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये लोग श्रद्धालुओं को सस्ते होटल दिलाने का झांसा देकर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई के बाद होटल दलालों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस के अनुसार होटल दलाली और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।