{"_id":"6a73744d0bdffa3a73011247","slug":"video-man-arrested-for-posting-derogatory-comments-on-mla-and-woman-on-social-media-in-bageshwar-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: सोशल मीडिया पर विधायक और महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: सोशल मीडिया पर विधायक और महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
सोशल मीडिया में कपकोट विधायक सुरेश गढि़या और एक महिला की छवि धूमिल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रानीखेत, हरिद्वार, देहरादून तक आरोपी की खोजबीन का दावा करने वाली पुलिस ने उसे गरुड़ से गिरफ्तार किया।
बुधवार को एसपी जितेंद्र मेहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा निवासी मनाखेत ने विधायक गढि़या से एक महिला का नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट की थी। पीड़ित महिला ने आरोपी की गिरफ्तारी और विधायक से स्पष्टीकरण मांगा था। ऐसा नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। युवक के खिलाफ पीड़िता ने 30 जुलाई और विधायक कार्यालय के धर्मेंद्र सिंह दानू ने दो अगस्त को तहरीर दी थी। कपकोट पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने, झूठी अफवाहें फैलाने, मानहानि और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
लोकेशन ट्रेस करने में हुई दिक्कत
एसपी मेहरा ने बताया कि युवक शातिर प्रवृत्ति का है। वह समय-समय पर अपना मोबाइल स्विच ऑफ करता रहा जिससे लोकेशन ट्रेश करने में दिक्कतें आई। पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई जगहों पर दबिश दी। काफी मशक्कत के बाद युवक को गरुड़ के कंधार से गिरफ्तार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।