{"_id":"6a73744869fa0f1520019daa","slug":"video-encroachment-removed-from-footpath-in-the-name-of-removing-encroachment-for-kashipur-bypass-widening-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन...फिर भी बड़े अतिक्रमणकारियों को नहीं छेड़ा; टिनशेड-चबूतरे हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन...फिर भी बड़े अतिक्रमणकारियों को नहीं छेड़ा; टिनशेड-चबूतरे हटे
काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा लेकिन अभियान फुटपाथ और मामूली अतिक्रमण हटाने तक ही सीमित रहा। बड़े अतिक्रमणकारियों के आगे प्रशासन का बुलडोजर नहीं टिक सका। चार घंटे की कार्रवाई में डीडी चौक के पास गांधी पार्क की दीवार और सरकारी स्कूल की दीवार का हिस्सा ध्वस्त किया गया जबकि काशीपुर बाईपास पर दुकानों के सामने बने टिनशेड, चबूतरे और छोटी दीवारों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध जताते हुए प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रक्षाबंधन समेत त्योहारों से पहले कार्रवाई से कारोबार प्रभावित होगा। कुछ व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण का विरोध न करते हुए निर्माण कार्य की समयसीमा और बजट पर सवाल भी उठाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी और निर्माण कार्य में बाधा बनने वाले अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के कारण किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए 56 दुकानों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। बुधवार को नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद कार्रवाई शुरू हुई लेकिन पहले दिन स्थायी निर्माणों के बजाय फुटपाथ और छोटे अतिक्रमण हटाने तक ही अभियान सीमित रहा। इससे बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की संभावना फिलहाल टल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।