Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In the presence of the MP, people asked the officials for the date by which the road construction would be completed

Hamirpur (Himachal) News: सांसद के सामने लोगों ने अधिकारियों से पूछी सड़क निर्माण पूरा करने की तारीख

Wed, 18 Nov 2026 06:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
In the presence of the MP, people asked the officials for the date by which the road construction would be completed
भोरंज में विकास कार्यों का निरीक्षण करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एवं अन्य अधिकारी। भाजपा।
खड्ड बाजार में कार्य में देरी पर जताई नाराजगी, अधिकारियों ने 15 फरवरी तक शेष काम पूरा करने का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। नगरोटा के खड्ड बाजार में बैलग-तताहर सड़क के निर्माण में देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के समक्ष नाराजगी जताई। निरीक्षण के लिए पहुंचे सांसद के सामने लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण पूरा करने की निश्चित तारीख पूछी। इस पर सांसद ने अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। विभाग ने 15 फरवरी तक शेष कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण लंबे समय से चल रहा है, जिससे बाजार में आवाजाही करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने अधिकारियों से देरी का कारण पूछा। सांसद ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता से समझौता न करने और लोगों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन बैलग-तताहर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तीन के तहत चैंथ खड्ड, लिंडी खड्ड और सीर खड्ड पर बन रहे पुलों की प्रगति भी जांची। इन पुलों के निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस सड़क का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर निकासी नालियों का निर्माण बाकी है और साइन बोर्ड लगाए जाने हैं। 15 फरवरी तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - जयपाल नाइक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed