Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
A speeding Porsche hit a divider, a pole and an electric pole and overturned in Sector 17, Yamunanagar; one seriously injured.
{"_id":"6a741f78936fb31cc60d32e4","slug":"video-a-speeding-porsche-hit-a-divider-a-pole-and-an-electric-pole-and-overturned-in-sector-17-yamunanagar-one-seriously-injured-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सेक्टर-17 में तेज रफ्तार पोरशे डिवाइडर, पोल और बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सेक्टर-17 में तेज रफ्तार पोरशे डिवाइडर, पोल और बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, एक गंभीर
शहर के सेक्टर-17 क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार लग्जरी पोरशे कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पहले सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर स्ट्रीट लाइट के पोल को उखाड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची।
इसके बाद कार बिजली के खंभे और पेड़ के कंक्रीट फाउंडेशन से टकराकर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी एयरबैग खुल गए। कार में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य, जिनमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं, घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ नंबर की पोरशे कार जिमखाना क्लब की ओर से पंचायत भवन की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार सेक्टर-17 स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और तेज रफ्तार में स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल अपने बेस से उखड़ गया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सड़क पार करते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। पलटते समय वह पेड़ के कंक्रीट फाउंडेशन से भी भिड़ गई, जिससे फाउंडेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।