{"_id":"6a7422265a154809410d2edb","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-handicraft-showroom-near-taj-mahal-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में भीषण आग, जल गया लाखों का कीमती सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में भीषण आग, जल गया लाखों का कीमती सामान
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित 'ताज कोटेज हैंडीक्राफ्ट' की दुकान में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने और इसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोकने के प्रयास में जुटा है।
हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती हैंडीक्राफ्ट सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, कुल नुकसान का सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।