{"_id":"6a747ca9794ae4f76b0a813e","slug":"video-sirmaur-rainwater-entered-peoples-homes-in-the-villaraund-area-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: विलाराउंड क्षेत्र में बारिश का पानी लोगों के घरों में रहा घुस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: विलाराउंड क्षेत्र में बारिश का पानी लोगों के घरों में रहा घुस
नाहन शहर के विलाराउंड क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन कार्य के चलते पैदा हुई अव्यवस्थाओं के कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों को एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला और उनको अपनी समस्या बताकर समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील गौड ने बताया कि विलाराउंड क्षेत्र में उनके घरों से ऊपर सरकारी भवन बन रहा है। लोक निर्माण विभाग ने दो साल पहले वहां कटिंग की थी। इसके कारण बड़े बड़े पत्थर हवा में लटक रहे हैं। वाटर सोर्स बंद है। इसके कारण ऊपर का सारा पानी सड़क से होते हुए उनके घरों में घुस रहा है। यही नहीं, हवा में लटके बड़े बड़े पत्थर कभी बड़े हादसे को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे डीसी को वीडियो भी दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में डीसी से उचित कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।