{"_id":"6a7486167cc07fa6c806b4cf","slug":"advisory-due-to-flood-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185437-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जटौन और उत्तराखंड के डैमों से पानी छोड़ने से बढ़ा यमुना का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जटौन और उत्तराखंड के डैमों से पानी छोड़ने से बढ़ा यमुना का जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्रशासन ने लोगों को उफनते बरसाती नदी-नालों से दूर रहने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने पर जटौन और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के डैमों के कुछ गेट खोलकर पानी छोड़ दिया गया है। वीरवार को पांवटा साहिब यमुना घाट पर जलस्तर काफी बढ़ गया। प्रशासन ने लोगों को उफनते नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
यमुना, टौंस, गिरि व बाता नदियों समेत बरसाती नालों में जलस्तर उफान पर है। उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया। रेणुकाजी क्षेत्र में बने जटौन डैम के गेट नंबर पांच को शाम करीब चार बजे खोल दिया गया। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के डाकपत्थर बैराज व आसन बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसलिए गिरि नदी व यमुना नदी के आसपास की पंचायतों, बस्तियों के लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। शाम तक यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। यमुना घाट पर तैनात स्थानीय लोगों ने नदी के आसपास जाने से लोगों को रोका।
चार दिन पहले दशकों पुराना बाता नदी पुल धराशायी हो गया था। अब सभी वाहनों को नए पुल से डायवर्ट कर दिया गया है। कोलर में बरसाती नाले के बीच चार गुर्जर परिवारों के 25 लोग बीच में फंस गए थे। इनको प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया था। मौसम विभाग से अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने पांवटा साहिब उपमंडल में बुधवार व वीरवार को अवकाश घोषित किया था। दो दिन सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि रेणुकाजी गिरि जटौन बांध से पानी छोड़े जाने पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है।