{"_id":"6a748ca650a7ab052309f47a","slug":"health-checkup-camp-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185446-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिविर में 112 कर्मचारियों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिविर में 112 कर्मचारियों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लू स्टार कंपनी मोगीनंद में मासिक धर्म स्वच्छता और गैर संचारी रोगों के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत मोगीनंद स्थित ब्लू स्टार इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड में एनजीटी (एनसीडी) स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 112 कर्मचारियों की ओपीडी दर्ज की गई। 108 कर्मचारियों की गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग की गई। आठ कर्मचारियों में उच्च रक्तचाप और सात कर्मचारियों में मधुमेह की पुष्टि हुई। वहीं तीन कर्मचारियों में हल्का एनीमिया पाया गया। शिविर के दौरान पांच कर्मचारियों को बलगम जांच के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा 70 कर्मचारियों की दंत एवं मुख रोगों की जांच भी की गई।
शिविर में कर्मचारियों को मासिक धर्म स्वच्छता और उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित गैर संचारी रोगों की रोकथाम और समय पर जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।