फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   memorandum to dc

Sirmour News: नाहन के इनडोर स्टेडियम में बास्केटबाल पोल लगाने का विरोध

Thu, 06 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
memorandum to dc
बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उपायुक्त के समक्ष रखी समस्या, खेल सुविधाओं से समझौता न करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के इनडोर स्टेडियम में प्रस्तावित बास्केटबाल पोल लगाने के फैसले का सिरमौर के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने विरोध किया है। खिलाड़ियों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर इस प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाने और इनडोर स्टेडियम की मौजूदा खेल सुविधाओं को यथावत रखने की मांग की है। अभिनव गर्ग, सुरेंद्र राणा, रमौल, राघव लोहिया, संदीप, ऋषभ कौशिक, योगेश, मोहन लाल, वंश गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ियों ने कहा कि नाहन में पहले से ही बास्केटबाल के लिए आउटडोर कोर्ट उपलब्ध हैं, जहां नियमित रूप से खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। ऐसे में इनडोर स्टेडियम में बास्केटबाल पोल स्थापित करने की आवश्यकता समझ से परे है। इनडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के विशेष बैडमिंटन मैट बिछाए गए हैं। यदि यहां बास्केटबाल पोल लगाए जाते हैं तो मैट को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे न केवल लाखों रुपये की खेल सामग्री खराब होगी, बल्कि बैडमिंटन खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। नाहन का इनडोर स्टेडियम जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed