{"_id":"6a74790700f7e8716b03856f","slug":"reserve-police-to-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1001-185416-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्टाफ संकट के बीच बड़ी राहत, सिरमौर पुलिस को मिला रिजर्व बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्टाफ संकट के बीच बड़ी राहत, सिरमौर पुलिस को मिला रिजर्व बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपैक्ट
पुलिस के साथ होगी 24 जवानों की रिजर्व टुकड़ी, कैदियों की गार्द में भी मिली राहत
-धौलाकुआं स्थित आईआरबीएन की छठी बटालियन से उपलब्ध कराए गए जवान
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। लंबे समय बाद सिरमौर पुलिस को फिर से एक रिजर्व टुकड़ी उपलब्ध करवाई गई है। धौलाकुआं स्थित आईआरबीएन की छठी बटालियन से 24 जवानों की रिजर्व टुकड़ी जिला पुलिस को सौंपी गई है। इससे विशेष रूप से आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन से कैदियों को अदालतों और अन्य स्थानों पर लाने-ले जाने की व्यवस्था में बड़ी राहत मिली है।
अब तक रिजर्व बल नहीं होने के कारण कैदियों की गार्द के लिए कई बार पुलिस कार्यालयों और थानों से कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजना पड़ता था। स्टाफ की कमी से जूझ रहे थानों और चौकियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था। नई रिजर्व टुकड़ी मिलने के बाद नियमित पुलिसिंग प्रभावित किए बिना कैदियों की सुरक्षा संबंधी ड्यूटियों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।
गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस को पहले दो रिजर्व टुकड़ियां उपलब्ध थीं, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व इन्हें वापस ले लिया गया था। इसके बाद जिले में रिजर्व बल का अभाव लगातार महसूस किया जा रहा था। हालांकि एक रिजर्व टुकड़ी मिलने से राहत जरूर मिली है, लेकिन जिला पुलिस में स्वीकृत पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में रिक्तियां अब भी बनी हुई हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार को जल्द पुलिस भर्ती कर रिक्त पद भरने चाहिए, ताकि थानों और चौकियों में स्टाफ की कमी दूर हो सके और युवाओं को भी सेवाएं देने का मौका मिले। इससे कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
-जिले को एक रिजर्व टुकड़ी उपलब्ध हुई है। इससे पुलिस कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। रिजर्व जवानों का उपयोग आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सुरक्षा और गार्द संबंधी ड्यूटियों में किया जाएगा। रिक्त पदों को भरने का विषय उच्च स्तर पर विचाराधीन है। सरकार की तरफ से भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
-एनएस नेगी, पुलिस अधीक्षक, सिरमौर
-एक रिजर्व टुकड़ी मिलने से आदर्श केंद्रीय कारागार से कैदियों को अदालतों और अन्य स्थानों पर लाने-ले जाने में काफी राहत मिली है। यदि भविष्य में कुछ और जवान उपलब्ध हो जाएं तो बीमारी या अन्य आपात स्थिति में कैदियों को अस्पतालों में गार्द उपलब्ध कराने में भी काफी सुविधा होगी।
-भानू प्रकाश शर्मा, जेल अधीक्षक, आदर्श केंद्रीय कारागार, नाहन