फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   roads closed due to landslide

Sirmour News: बारिश और भूस्खलन से जिले में 28 सड़कें बंद, 29 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Thu, 06 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
roads closed due to landslide
वालिया माइंस के पास तीन घंटे ददाहू-संगड़ाह और बडोलिया में दो घंटे बंद रहा नाहन-ददाहू मार्ग
विज्ञापन

नौहराधार स्कूल में भूस्खलन से एमडीएम रसोईघर क्षतिग्रस्त, संगड़ाह में पैदल मार्ग बना नाला
बनकला में मक्की की फसल चौपट, लोक निर्माण व जलशक्ति विभाग को 4.12 करोड़ की क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/संगड़ाह/ददाहू/सतौन(सिरमौर)। जिले में वीरवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिले में 28 सड़कें बंद रहीं, जबकि 29 पेयजल और चार सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। ददाहू-संगड़ाह सड़क तीन घंटे और नाहन-ददाहू सड़क दो घंटे बंद रही। लोक निर्माण विभाग को 96.50 लाख और जलशक्ति विभाग को 3.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बारिश के चलते सबसे अधिक परेशानी संगड़ाह-रेणुका जी मुख्य मार्ग पर वालिया माइन के समीप देखने को मिली। पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर आने से मार्ग करीब तीन घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ बाइक चालक जान जोखिम में डालकर मलबे के बीच से वाहन निकालते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या वर्षों पुरानी है और हर बरसात में इसी स्थान पर मार्ग बाधित हो जाता है। कई बार वाहन भी मलबे की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

उधर, नाहन-ददाहू मार्ग पर बडोलिया के समीप एक ट्रक पलटने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस और संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। वहीं नाहन-कुमारहट्टी, कालाअंब-देहरादून और पांवटा-शिलाई-लालढांग राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी कई स्थानों पर पत्थर और मलबा आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सैनवाला में खैर का पेड़ गिरने से कालाअंब-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग भी कुछ समय के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक दिखाई दिया। संगड़ाह क्षेत्र में संगड़ाह-पालर, संगड़ाह-हरिपुरधार, बोली-सियूं, मंगवा-सियूं, शियाघाटी-सेंज, संगड़ाह-टिकरी, अंधेरी-ऊंचा टिक्कर, दाना-घाटों-खड़कोली-उंगर तथा कालथ ढाल-पलियारा सहित कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध रहे। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में बस अड्डा बाजार से लघु सचिवालय, पुलिस थाना, विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों को जोड़ने वाला मुख्य पैदल मार्ग बारिश के दौरान नाले में तब्दील हो गया।
अधिशासी अभियंता खजान सिंह ने बताया कि मशीनों के माध्यम से मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण बार-बार मलबा आने से दिक्कतें बढ़ रही हैं।
उधर, बारिश से बनकला क्षेत्र में किसान विजय कुमार की मक्की की फसल भी पूरी तरह चौपट हो गई। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में जलभराव होने के कारण खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

---
इनसेट
नौहराधार स्कूल में भूस्खलन, टला बड़ा हादसा
नौहराधार। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में भारी बारिश के कारण एमडीएम रसोईघर के पीछे भूस्खलन होने से रसोईघर की दीवार और आसपास का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विद्यालय परिसर के दूसरे हिस्से में एक बड़ा पेड़ भी गिर गया। घटना के समय रसोईघर में मिड-डे मील कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। विद्यालय प्रशासन ने तहसीलदार और राजस्व विभाग को इसकी सूचना देकर आवश्यक सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed