{"_id":"6a74778b4bb29013f5048460","slug":"video-students-talent-showcased-at-science-and-craft-exhibition-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन, अतिथि ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन, अतिथि ने की सराहना
Mukesh Kumar
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:31 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपुरा में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि डॉ. इरफान ह्यूमन ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोग, अवलोकन और नवाचार समाज के विकास का आधार हैं। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसी शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में इजहार हसन, जहूर अहमद, जाहिद, मोईन खान, सैयद कामरान, शारिक अली खान, साजिद अली खान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।