Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Preparations for the 80th Independence Day celebrations intensify; responsibilities assigned to officials.
{"_id":"6a747b05c3487a1566003682","slug":"video-preparations-for-the-80th-independence-day-celebrations-intensify-responsibilities-assigned-to-officials-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
नरवाना। उपमंडल स्तर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएसपी कमलदीप राणा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को रिहर्सल और 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इससे पहले गठित समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों का चयन किया जाएगा। उन्होंने 13 व 15 अगस्त को समारोह स्थल पर पेयजल, बिजली, जलपान, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस समेत सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। स्वतंत्रता सेनानियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं, पत्रकारों, महिलाओं और अन्य गणमान्य नागरिकों के लिए अलग-अलग बैठने की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही समारोह स्थल की साफ-सफाई और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। बैठक में तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ तरुण सुथार, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी, सचिव मार्केट कमेटी पूजा, एसडीओ महेश कुमार, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रीटा रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।