Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Police administration gears up for the Shravan Ashtami fair; Una SP reviews arrangements at Chintpurni Temple
{"_id":"6a748093cba5da967a0e7c9a","slug":"video-police-administration-gears-up-for-the-shravan-ashtami-fair-una-sp-reviews-arrangements-at-chintpurni-temple-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, एसपी ऊना ने चिंतपूर्णी मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, एसपी ऊना ने चिंतपूर्णी मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आगामी श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में ऊना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन हीरेमठ ने वीरवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। मंदिर में माता चिंतपूर्णी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद एसपी सचिन हीरेमठ ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। एसपी ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अलग से विस्तृत प्लान लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर डीएसपी अंब अनिल पटियाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, स्थानीय थाना पुलिस के अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।