फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Elections 2027: BSP reveals its hand for the Jalalpur seat; names Dayaram Rajbhar as candidate.

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी

Fri, 02 Oct 2026 03:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 02 Oct 2026 03:43 PM IST
सार

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
UP Elections 2027: BSP reveals its hand for the Jalalpur seat; names Dayaram Rajbhar as candidate.
जलालपुर सीट पर दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने अंबेडकरनगर जिले के गठन और अपने शासनकाल की अन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को इन्हें जनता के बीच रखने को कहा। विश्वनाथ पाल ने भाजपा और सपा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता दोनों दलों को नकारकर बसपा को समर्थन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य भी बताया। प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी पर दयाराम राजभर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने की। संचालन जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने किया। दिलीप विमल, समीर चौधरी, मनोज वर्मा, मोहम्मद असद, केडी गौतम समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed