{"_id":"6abf2775a19661ab540c8bd1","slug":"video-video-garakhapara-lka-ekasaparasava-hathasa-daema-esapa-na-ghatanasathal-ka-kaya-narakashhanae-ghayal-ka-halcal-jana-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: डीएम - एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों का हालचाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: डीएम - एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों का हालचाल जाना
अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार, 2 अक्टूबर की सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 के पास अंबरपुर टोल प्लाजा के निकट करीब सुबह 5:30 बजे हुआ। हादसे में मृतक और घायल सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वॉल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की थी, जो दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी। इसी दौरान बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना की सूचना यूपी-112 के माध्यम से मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर किया गया है।
हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी इशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर और समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम और एसपी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और राहत-बचाव तथा पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चालक को सुबह झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान तथा उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने भी जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।