{"_id":"6abf81d3f3308cb9f50fab0b","slug":"video-mla-sudarshan-singh-bablu-listened-to-the-villagers-grievances-during-a-special-gram-sabha-in-bairiyan-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बैरियां में विशेष ग्राम सभा में विधायक सुंदर्शन सिंह बबलू ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बैरियां में विशेष ग्राम सभा में विधायक सुंदर्शन सिंह बबलू ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राम पंचायत बैरियां में मीटिंग हाल के निर्माण के लिए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर्शन सिंह बबलू ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने यह घोषणा दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान की। उन्होंने कहा कि पंचायतों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विशेष ग्राम सभा में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, नालियों, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। पंचायत प्रधान अपूर्व ठाकुर ने विधायक सुंदर्शन सिंह बबलू को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उनके साथ पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंदर कुमार शर्मा और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास कश्यप का भी पंचायत की ओर से स्वागत किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों योगराज, धनी राम, सुरिंदर कुमार और पूर्व प्रधान बलबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता और ग्रामीण विकास को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।