Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Cleanliness drive held in Tohana on Gandhi-Shastri Jayanti; MP Barala delivers message of cleanliness.
{"_id":"6abf31640ed455617000528f","slug":"video-cleanliness-drive-held-in-tohana-on-gandhi-shastri-jayanti-mp-barala-delivers-message-of-cleanliness-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांधी-शास्त्री जयंती पर टोहाना में चला स्वच्छता अभियान, सांसद बराला ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी-शास्त्री जयंती पर टोहाना में चला स्वच्छता अभियान, सांसद बराला ने दिया स्वच्छता का संदेश
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर टोहाना शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अभियान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर सांसद सुभाष बराला ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमन मडिया और पूरी टीम के साथ शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत गली-सड़कों की सफाई की गई। रेहड़ी-फड़ी वालों, दुकानदारों और खासकर सब्जी मंडी व आसपास के क्षेत्र में डस्टबिन वितरित किए गए हैं।
बराला ने कहा कि सभी दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अपनी दुकान के सामने की सड़क और गली को स्वच्छ रखें और टोहाना शहर को साफ रखने में योगदान दें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कई वर्षों से पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया है और नागरिकों से अपने गांव, गली, घर, मोहल्ले और देश को साफ रखने की अपील की है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का असर आज पूरे देश में दिख रहा है। गांव-देहात में साफ-सफाई, तालाबों, नदी-नालों की स्वच्छता, यहां तक कि समुद्र तटों और पहाड़ों पर भी अभियान का असर नजर आता है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब गांधी और शास्त्री जी को नमन करते हुए भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।