Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Friendly cricket match held in Tohana, Fatehabad, as part of the 'Quit Drugs' campaign; DSP urges youth to engage in sports.
{"_id":"6abf60e5db95e5a66808b879","slug":"video-friendly-cricket-match-held-in-tohana-fatehabad-as-part-of-the-quit-drugs-campaign-dsp-urges-youth-to-engage-in-sports-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नशा छोड़ो अभियान के तहत दोस्ताना क्रिकेट मैच, डीएसपी बोले- खेलों से जुड़ें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नशा छोड़ो अभियान के तहत दोस्ताना क्रिकेट मैच, डीएसपी बोले- खेलों से जुड़ें युवा
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर नशा छोड़ो अभियान के तहत चंद्रशेखर आजाद क्लब और डॉ. इलेवन के बीच दोस्ताना 20-20 क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में डीएसपी जय भगवान मुख्य अतिथि रहे, जबकि चंद्रशेखर आजाद स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक डॉ. शिव सचदेवा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
डीएसपी ने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेलों और सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने सभी को 11 अक्टूबर को होने वाले “स्वस्थ युवा, सशक्त हरियाणा — नशा मुक्त टोहाना, एथलेटिक टोहाना 2026” कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
डॉ. शिव सचदेवा ने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने और स्वयं नशे से दूर रहकर आदर्श बनने को कहा। प्रधानाचार्या ममता ठाकुर ने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास देते हैं।
मैच में डॉ. मयंक बेस्ट बल्लेबाज, डॉ. राहुल बेस्ट विकेटकीपर, दिलवारा सिंह बेस्ट बल्लेबाज और अक्षदीप मैन ऑफ द मैच रहे। अंत में डीएसपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।