फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Speaks to Flydubai Captain Smit Machchhar, Pilot Shares His Experience Video

'भगवान हनुमान ने मुझे बचाया': पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, भारतीय पायलट ने बताया पूरा मंजर; वीडियो

Fri, 02 Oct 2026 12:12 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 02 Oct 2026 12:12 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की और उनकी बहादुरी को सराहा। कैप्टन स्मित मच्छार ही फ्लाईदुबई के उस विमान के पायलट थे, जिसे ओमान के सह-पायलट ने कथित तौर पर क्रैश करने की कोशिश की। वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत...

विज्ञापन
PM Modi Speaks to Flydubai Captain Smit Machchhar, Pilot Shares His Experience Video
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बातचीत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्लाईदुबई की एफजेड1073 फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुए हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फोन पर बात की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को उस खौफनाक घटना के बारे में बताया और यह भी साझा किया कि मुश्किल हालात में उन्हें हिम्मत कहां से मिली। करीब नौ मिनट चली वीडियो कॉल में पीएम मोदी और स्मित ने कठिन परिस्थिति में हौसला बनाए रखने, संस्कार और साहस से जुड़े पहलुओं पर बातचीत की।

विज्ञापन


कैप्टन स्मित फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में इलाज करा रहे हैं। पीएम मोदी ने बातचीत में उनकी बहादुरी की सराहना की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के साहस को लेकर सार्वजनिक रूप से उनकी तारीफ की थी।
विज्ञापन

 
‘मैं हनुमान चालीसा का जाप कर रहा था’
पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए। कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताया कि जब भी वह मुश्किल में होते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान जब हालात बेहद मुश्किल थे, तब भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। स्मित ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में यही चीज उन्हें हिम्मत देती रही। यह बातचीत उस समय हुई जब वह हमले में लगी गंभीर चोटों से उबर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा 'पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है, आपके साहस, सूझ-बूझ और संयम ने कई लोगों की जान बचाई। देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।'



स्मित ने आगे विमान के अंदर की पूरी आपबीती बताई। उन्होंने बताया “उस वक्त मैं अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा था। मुझे इतने घाव लगे थे कि मैं गिर चुका था। लेकिन उस पल को मैंने सोचा कि अगर मैं अभी नहीं उठा तो कुछ भी हो सकता है।” स्मित मच्छार ने बताया कि जब वो नीचे गिरे थे तब उन्हें पता चल गया था कि एयरक्राफ्ट नीचे रहा था इसके बाद वे हिम्मत करके उठे और दरवाजा खोला और फिर बाकी लोग आए। आपबीती सुनाते हुए वे काफी भावुक थे। उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।  पीएम मोदी ने स्मित मच्छार से कहा है कि उन्हें किसी भी मदद की जरूरत हो वे बस एक फोन कॉल दूर हैं।

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की मां की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित से बातचीत के दौरान उनकी मां गीताबेन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित की परवरिश भगवद्गीता के मूल्यों और उसकी शिक्षाओं के साथ हुई है, जिसका श्रेय उनकी मां को जाता है। वहीं, कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत को अपने लिए बेहद गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में ऐसा मौका आएगा, जब प्रधानमंत्री खुद उनसे बात करेंगे। इससे पहले पीएम ने गुरुवार को पायलट की पत्नी और माता-पिता से भी बात की थी और उन्हें भरोसा दिलाया था कि मच्छार और उनके परिवार को भारतीय मिशनों की ओर से पूरी मदद मिलेगी।

दुबई से तेल अवीव जा रही थी फ्लाइट
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की एफजेड1073 फ्लाइट के पायलट थे। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हमले के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच संघर्ष हुआ। इस बीच विमान अपनी ऊंचाई से तेजी से नीचे आया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने स्थिति संभालने की कोशिश जारी रखी। बाद में विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग कराई गई।

गंभीर चोट के बावजूद खोला कॉकपिट का दरवाजा
रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों को हमलावर को काबू करने में मदद मिली और विमान को सुरक्षित उतारने की दिशा में कार्रवाई हो सकी।


इस घटना के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि कैप्टन ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाई और बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।

पीएम मोदी ने बताया था 'हीरो'
एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित को 'हीरो' बताते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। पीएम मोदी के मुताबिक, कैप्टन स्मित की बहादुरी ने 180 लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। उन्होंने कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

गुजरात सरकार देगी सम्मान
कैप्टन स्मित मच्छार को गुजरात सरकार की ओर से 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' देने का एलान भी किया गया है। घटना के बाद उनके साहस की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed