फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger Accidentally Touches Emergency Exit Door at Hyderabad Airport, Deboarded

हैदराबाद में टेकऑफ से पहले हड़कंप: किस गलती से बज उठा इमरजेंसी अलार्म? फ्लाइट रुकी; यात्री को विमान से उतारा

Fri, 02 Oct 2026 12:59 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 02 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

हैदराबाद एयरपोर्ट पर कडपा जाने वाली फ्लाइट में 35 वर्षीय यात्री से सीट ठीक करते समय गलती से इमरजेंसी डोर का हैंडल छू गया। सेंसर अलार्म बजने पर उसे विमान से उतारा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Passenger Accidentally Touches Emergency Exit Door at Hyderabad Airport, Deboarded
यात्री विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री को गलती से विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर छूना भारी पड़ गया। घटना के बाद सेंसर अलार्म सक्रिय हो गया और एयरलाइन स्टाफ ने यात्री को विमान से उतार दिया। यह घटना गुरुवार को हुई, जब हैदराबाद से कडपा जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय यात्री सीट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ अनजाने में इमरजेंसी एग्जिट डोर के हैंडल पर लग गया।

विज्ञापन


अलार्म बजते ही एयरलाइन ने यात्री को उतारा
हैंडल छूने के बाद विमान का सेंसर अलार्म सक्रिय हो गया। स्थिति को देखते हुए एयरलाइन कर्मचारियों ने यात्री को फ्लाइट से उतार दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरजीआईए पुलिस आउटपोस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि यात्री ने जानबूझकर इमरजेंसी एग्जिट खोलने या उसे सक्रिय करने की कोशिश नहीं की थी। उसने अनजाने में हैंडल छू लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद बिना केस दर्ज किए छोड़ा
पुलिस ने यात्री से पूछताछ की और घटना के संबंध में उसका लिखित पत्र लिया। जांच में यह स्पष्ट होने के बाद कि इमरजेंसी डोर का हैंडल गलती से छुआ गया था, यात्री को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed